फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   election

जिप के 77 और बीडीसी के 450 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

Sat, 02 Jan 2021 10:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
election
जिला परिषद के डंगार वार्ड से नामांकन दाखिल करने जाते उम्मीदवार। - फोटो : BILASPUR
जिप के 77 और बीडीसी के 450 उम्मीदवार चुनावी मैदान में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में जिला परिषद के 14 वार्डों के लिए कुल 77 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं बीडीसी के 97 पदों के लिए 450 उम्मीदवार मैदान में होंगे। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा ने बताया कि 2 जनवरी को जिला परिषद के लिए कुल 6 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। उन्होंने कहा कि जिला परिषद वार्ड नंबर 1 हटवाड़ से 1 उम्मीदवार ने, जिला परिषद वार्ड 2 डंगार से 4 उम्मीदवारों, जिला परिषद वार्ड नंबर 3 कुठेड़ा से 1 उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि जिला परिषद वार्ड नंबर 4 ननावां से आज किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। जिला परिषद के लिए घुमारवीं से कुल 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं एसडीएम श्री नयना देवी जी हुसन चंद ने बताया कि 2 जनवरी को जिला परिषद के लिए किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। उन्होंने बताया कि जिला परिषद श्री नयनादेवी जी स्थिति स्वारघाट से कुल 5 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
एसडीएम सदर बिलासपुर रामेश्वर दास ने बताया कि 2 जनवरी को कुल 4 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला परिषद के वार्ड 9 बामटा से 1 उम्मीदवार, जिला परिषद के वार्ड नंबर 11 नम्होल से 2 उम्मीदवारों, जिला परिषद के वार्ड नंबर 12 कोटला से 1 उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने बताया कि जिला परिषद सदर बिलासपुर से कुल 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम झंडूता बिलासपुर विकास ने बताया कि 2 जनवरी को कुल 10 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला परिषद के वार्ड नंबर 5 बरठीं से 5 उम्मीदवार, जिला परिषद के वार्ड नंबर 6 बैहना ब्राह्मणा से 1 उम्मीदवार, जिला परिषद के वार्ड नंबर 7 जेजवीं से 2 उम्मीदवार, जिला परिषद वार्ड नंबर 8 बैहना जट्टां से 2 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने बताया कि झंडूता में जिला परिषद के लिए कुल 26 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
जिला बिलासपुर से पंचायत समिति के 97 सदस्यों के लिए कुल 450 उम्मीदवार मैदान में हैं। एसडीएम सदर रामेश्वर दास ने बताया कि सदर से पंचायत समिति सदस्यों के लिए अंतिम दिन 55 उम्मीदवारों नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने बताया कि सदर बिलासपुर पंचायत समिति से कुल 131 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। एसडीएम श्री नयनादेवी जी स्थित स्वारघाट हुसन चंद ने बताया कि श्री नयनादेवी जी से अंतिम दिन 13 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने बताया कि श्री नयना देवी जी स्थित स्वारघाट पंचायत समिति से कुल 50 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा ने बताया कि घुमारवीं से पंचायत समिति सदस्यों के लिए अंतिम दिन 59 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने बताया कि घुमारवीं पंचायत समिति से कुल 172 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। एसडीएम झंडूता विकास शर्मा ने बताया कि झंडूता से पंचायत समिति सदस्यों के लिए अंतिम दिन 28 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने बताया कि झंडूता पंचायत समिति से कुल 97 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed