फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Elderly man hit by landslide dies during treatment

Bilaspur News: पत्थर गिरने से घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत

Mon, 22 Sep 2025 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 22 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Elderly man hit by landslide dies during treatment
बेटे के साथ जंगल में गए थे बकरियां चराने
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर।उपमंडल सदर की ग्राम पंचायत कल्लर के गांव कोट में भूस्खलन की चपेट में आए बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तम (65) निवासी गांव कोट डाकघर शुक्रवार को अपने बेटे रमेश चंद के साथ घर के पास जंगल कोट में बकरियां चराने व सूखी लकड़ियां लेने गए थे। इस दौरान पुरुषोत्तम जंगल के नीचे की ओर बकरियों को चरा रहे थे, तभी अचानक वहां पर भूस्खलन हो गया और वह मलबे की चपेट में आए गए। इस पर वह चिल्लाने लगे। तभी उनका बेटा चिल्लाता हुआ उनके पास पहुंचा। बेटे की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सहायता से कड़ी मशक्कत कर पुरुषोत्तम को वहां से निकाला गया। हादसे में उन्हें काफी चोट आ गई थी। परिजन उन्हें उपचार के लिए एम्स बिलासपुर ले गए। दो दिन एम्स में उनका उपचार चलता रहा और रविवार को उनकी मौत हो गई। एम्स पुलिस सेल कोठीपुरा की ओर से घटना की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि पुलिस की ओर से मामले में कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed