{"_id":"67a200001de134db01041877","slug":"efforts-started-to-build-sports-grounds-in-jhanduta-and-sadar-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-131464-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडूता और सदर में खेल मैदान बनाने के लिए कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडूता और सदर में खेल मैदान बनाने के लिए कवायद शुरू
Tue, 04 Feb 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
-झंडूता का मरोत्तन, सदर में बरड़ी स्कूल का नाम प्रस्तावित
-चारों विधानसभा क्षेत्र में बनाया जाएगा एक-एक खेल मैदान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना के तहत झंडूता और सदर विधानसभा क्षेत्र में खेल मैदान बनाने की कवायद शुरू हो गई है। झंडूता विस की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरोत्तन और सदर विस की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरड़ी का नाम इसके लिए प्रस्तावित किया गया है।
मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना के तहत जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में खेल मैदान बनाया जाएगा। स्थान चिन्हित करने के बाद मैदान बनाने के लिए खेल विभाग की ओर से एक मैदान के लिए 15 लाख रुपये का बजट जारी किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले श्री नयना देवी जी विस क्षेत्र के सोलधा में और घुमारवीं विस क्षेत्र के डंगार में मैदान बनाने के लिए बजट जारी हो चुका है। विधायकों की ओर से यह नाम प्रस्तावित किए गए हैं। झंडूता विधायक जीतराम कटवाल ने मरोत्तन और सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने बरड़ी का नाम इसके लिए प्रस्तावित किया। ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं को प्रतिभा को उजागर करने और उन्हें अच्छा प्लेटफार्म देने के यह कदम उठाया गया है। ताकि युवाओं को स्थानीय स्तर पर अच्छा खेल मैदान उपलब्ध हो। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शीघ्र ही मैदानों के निर्माण का कार्य शुरू होगा। यह मैदान आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा ताकि युवाओं को अच्छी सुविधा मिल सके। जिला खेल अधिकारी रविशंकर ने बताया कि विधायकों की ओर से खेल मैदान के लिए नाम प्रस्तावित किए गए हैं। शीघ्र ही औपचारिकताएं पूरी कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।