फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Effigies of Ravana and Meghnad, each 40 feet tall, will be burnt in Rauda.

Bilaspur News: रौड़ा में 40-40 फुट ऊंचे रावण और मेघनाद के पुतलों का होगा दहन

Tue, 20 Oct 2026 12:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Effigies of Ravana and Meghnad, each 40 feet tall, will be burnt in Rauda.
बिलासपुर शहर के रौड़ा सेक्टर में दशहरे के लिए तैयार किया जा रहा रावण का पुतला। संवाद - फोटो : Archive
पहली बार छात्र स्कूल मैदान में होगा श्रीराम राज्याभिषेक, आतिशबाजी और रेफल ड्रॉ भी रहेंगे आकर्षण
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा होंगे मुख्यातिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के रौड़ा सेक्टर में मंगलवार को दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। छात्र स्कूल के खेल परिसर में होने वाले आयोजन में 40-40 फुट ऊंचे रावण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। इस बार पहली बार मैदान में श्रीराम राज्याभिषेक का मंचन भी होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा उत्सव में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
श्री राम नाटक समिति रौड़ा के प्रधान कृष्णकांत आचार्य और सचिव ईशान गौतम ने बताया कि उत्सव शाम छह बजे शुरू होगा। इससे पहले शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर की परिक्रमा करेगी। इसके बाद छात्र स्कूल के खेल परिसर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। पुतला दहन के दौरान आतिशबाजी भी की जाएगी। समिति की ओर से इस बार दशहरा उत्सव में श्रीराम राज्याभिषेक का मंचन किया जाएगा। छात्र स्कूल मैदान में होने वाला यह कार्यक्रम उत्सव का विशेष आकर्षण रहेगा। इसके माध्यम से भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का प्रसंग प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन

रेफल ड्रॉ में मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
उत्सव के दौरान रेफल ड्रॉ भी निकाला जाएगा। इसमें 43 इंच की एलईडी टीवी, स्मार्ट मोबाइल फोन, मिक्सर ग्राइंडर, इंडक्शन चूल्हा और स्मार्ट वॉच सहित कई पुरस्कार रखे गए हैं। सदर विधायक त्रिलोक जमवाल, नगर परिषद अध्यक्ष जमुना देवी और समाजसेवी हरीश नड्डा भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। समिति की ओर से लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने शहरवासियों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed