{"_id":"5fd0faba8ebc3e3d38107733","slug":"education-bilaspur-news-sml354007114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैचवाइज या कमीशन से करें भर्तियां वरना करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैचवाइज या कमीशन से करें भर्तियां वरना करेंगे आंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। बेरोजगार शारीरिक शिक्षक एवं कला अध्यापकों ने रोष व्यक्त किया है। कहा कि सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। कहा कि पिछले 10-15 साल से नियुक्तियों का इंतजार कर रहे हैं।
स्वारघाट ब्लॉक में काफी समय से सरकारी स्कूलों में रिक्त पदों को भरने की मांग कर रहे हैं। प्रधान कला अध्यापक संघ मनजीत कटारिया, प्रधान शारीरिक संघ मदन लाल चौहान, रवि कुमार, लेखराम, सुखदेव, विनोद कुमार, शिव कुमार और विक्की राम ने बताया कि काफी समय से प्रदेश सरकारें बेरोजगार कला अध्यापकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही हैं। बाकी सब पदों की भर्ती समय-समय पर की जाती है, लेकिन इन दो विषयों के अध्यापकों की भर्ती नहीं की जा रही है। कई सालों से दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। सरकार का कहना है कि जहां पर सरकारी स्कूलों में 100 से कम बच्चें हैं, वहां इन विषयों के पद नहीं भरे जा सकते।
हाईकोर्ट ने भी इन पदों को भरने के लिए सरकार को कहा है। इन अध्यापकों ने सरकार से मांग की है कि इन पदों को बैचवाइज या कमीशन से भरा जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो पंचायत चुनावों में आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।