फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   education

पुरानी पेंशन बहाली के लिए पीटीएफ करेगा धरना प्रदर्शन

Sat, 09 Nov 2019 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
education
बिलासपुर में पीटीएफ की बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी और सदस्य। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक बिलासपुर में प्रधान रमेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रमेश शर्मा ने कहा कि ऑल इंडिया प्राइमरी टीचर फेडरेशन ने फैसला लिया है कि न्यू पेंशन स्कीम को बंद कर पुरानी पेंशन योजना को लागू करने और सभी राज्यों में सातवें वेतन आयोग को लागू करने के लिए खंड स्तर से जिला स्तर और राज्य स्तर तक धरने प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन

रमेश शर्मा ने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जिला स्तर पर 18 दिसंबर को और खंड स्तर पर 25 नवंबर को एक दिन का धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें सभी खंडों में समानांतर रूप से धरना दिया जाएगा। इस बैठक में छठे वेतन आयोग के तहत नए जेबीटी को नया स्केल 16,290 रुपये शुरू से देने की मांग भी की गई। बैठक में इन धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सभी खंड प्रधानों को अभी से तैयारी शुरू करने को कहा गया। एनपीएस संगठन ने भी अपनी तरफ से इन धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सभी को इनमें शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन

बैठक में जिला महासचिव आसुनील शर्मा, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार, ऑल इंडिया पीटीएफ काउंसलर बांके बिहारी चंदेल, जिला संरक्षक रंजीत सिंह ठाकुर, महालेखाकार बलवीर ठाकुर, घुमारवीं-1 के प्रधान होशियार सिंह, घुमारवीं-2 के प्रधान नरेश कुमार, झंडूता के प्रधान कश्मीर सिंह, खंड सदर के प्रधान बसंत ठाकुर, स्वारघाट के प्रधान अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष सुखदेव सहित समस्त कार्यकारिणी, एनपीएस जिला बिलासपुर के प्रधान राजेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष सुरजीत कुमार, खंड सदर के एनपीएस प्रधान शशि पाल शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, प्रेस सचिव सतपाल, राजीव कुमार, संजीव, अक्षय, राकेश, सतीश, बाबू लाल, लक्की आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed