फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   education

मुश्किल हालात में बच्चियां 1098 पर करें डायल: पवन

Fri, 08 Nov 2019 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
education
बिलासपुर कन्या स्कूल में चाइल्ड लाईन के दोस्ती सप्ताह के दौरान मौजूद बच्चे। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। चाइल्ड लाइन इंडिया फाउंडेशन एवं मानव सेवा संस्थान चाइल्ड लाइन बिलासपुर 1098 के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में ‘चाइल्ड लाइन से दोस्ती’ सप्ताह मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य एसपी चड्डा ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं को संबोधित करते हुए चाइल्ड लाइन टीम सदस्य पवन कुमार ने चाइल्ड लाइन की कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जिसमें अनाथ, अर्ध अनाथ, स्कूल छोड़ चुके, बाल तस्करी व नशे में लिप्त तथा घर से भागे बच्चों के लिए चाइल्ड लाइन की भूमिका के बारे में भी विस्तृत रूप से बताया गया।
विज्ञापन

पवन कुमार ने बच्चों को बाल मजदूरी, बाल विवाह तथा बाल यौन शोषण के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 से दोस्ती करनी चाहिए। जब भी बच्चों को किसी प्रकार की मुश्किल का सामना करना पड़े तो तुरंत प्रभाव से निशुल्क सहायता नंबर 1098 डायल करें। इसके अलावा चाइल्ड लाइन परामर्शदाता प्रवीणा कुमारी ने छात्राओं को सेफ टच व अनसेफ टच को लेकर भी जागरूक किया। साथ ही बच्चों को पोक्सो अधिनियम, गुड़िया हेल्पलाइन 1515 और अन्य हेल्पलाइन की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन समन्वयक रविंद्र कुमार ने बताया कि चाइल्ड लाइन इंडिया फाउंडेशन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के दिशा-निर्देश पूरे भारत वर्ष में चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह 7 से 14 नवंबर 2019 तक मनाया जा रहा है। इसमें लगभग 400 छात्राओं को 1098 के बारे में जागरूक किया जा रहा है। 8 नवंबर को बकरोआ पंचायत, 9 नवंबर को अपराजिता बाल आश्रम भगेड़ 11,12 को विकास खंड झंडूता, 13 को विकास खंड घुमारवीं तथा 14 नवंबर को ऋषिकेश में दोस्ती सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed