{"_id":"66b5f75635ddd7bce50c6cd3","slug":"edible-oil-reached-depots-after-two-months-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-121405-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दो माह बाद डिपुओं में पहुंचा खाद्य तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दो माह बाद डिपुओं में पहुंचा खाद्य तेल
विज्ञापन
- रिफाइंड तेल सात रुपये सस्ता, सरसों के तेल के लिए देने होेंगे 13 रुपये ज्यादा
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। प्रदेश के डिपुओं में दो माह बाद उपभोक्ताओं के लिए खाद्य तेल की सप्लाई शुरू हो गई है। इस माह प्रदेश में डिपुओं में मिलने वाले रिफाइंड तेल के दाम में सात रुपये कमी हुई है। सरसों तेल के दाम 13 रुपये बढ़े हैं। रिफाइंड तेल के दाम कम कर जहां सरकार ने लाखों उपभोक्ताओं को राहत दी है वहीं, सरसों तेल के दाम बढ़ाकर रसोई का बजट और ज्यादा बिगाड़ दिया है।
डिपुओं में 104 रुपये बिकने वाला रिफाइंड तेल अब 97 रुपये का मिलेगा। पिछले दो माह से डिपुओं में सरसों तेल न मिल पाने के बाद अब अगस्त में सरसों तेल व रिफाइंड पहुंच गया है। प्रदेश के डिपुओं में उपभोक्ताओं को मिलने वाले सरसों तेल के दामों में बढ़ोत्तरी के बाद सरकार ने रिफाइंड के दामों में कमी करके उपभोक्ताओं को राहत दी है। डिपुओं के माध्यम से दो सदस्य से ऊपर के परिवारों को तीन दालें व दो खाद्य तेल, नमक, चीनी व आटा चावल सस्ते दामों पर मिलते हैं, जबकि एक व दो सदस्य वाले परिवारों को तीन दालें, एक खाद्य तेल के साथ चीनी व आटा चावल मिलते हैं। पिछले दो माह से खाद्य तेल न मिलने के कारण उपभोक्ताओं को महंगे दामों पर दुकानों से तेल खरीदना पड़ रहा था, लेकिन अब डिपुओं में तेल और रिफाइंड पहुंच गया है। एपीएल व बीपीएल परिवारों को सरसों तेल पहले 110 रुपये प्रति लीटर मिलता था। इसके दाम अब 123 रुपये प्रति लीटर कर दिए गए हैं, जबकि आयकर भरने वाले परिवारों के लिए यह दाम पहले 115 रुपये थे जो अब 129 रुपये प्रति लीटर हुए हैं। रिफाइंड एपीएल व बीपीएल परिवारों को पहले 104 रुपये प्रति लीटर था जो अब 97 रुपये प्रति लीटर किया गया है। आयकर भरने वाले परिवारों रिफाइंड तेल 104 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।