{"_id":"6623b87d2833dd2bc8080504","slug":"drug-found-near-school-in-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-116176-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: डंगार स्कूल के पास दो युवकों से चिट्टा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: डंगार स्कूल के पास दो युवकों से चिट्टा बरामद
Sat, 20 Apr 2024 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 20 Apr 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
- पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़े आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत डंगार कस्बे में स्कूल के पास दो युवकों से चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान अमित कुमार(29) निवासी गांव बरोटा तहसील घुमारवीं और देवेंद्र सिंह(35) निवासी हरित्यांलगर तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। दोनों डंगार स्कूल के बाहर कार में बैठे थे। इस दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए। भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि शनिवार को पुलिस का एक दल डंगार पर गश्त कर रहा था। डंगार स्कूल के नजदीक एक कार में बैठे दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। शक पर उनकी और कार की तलाशी ली तो 26 मिलीग्राम चिट्टा बरामद हुआ। उधर, स्कूल के नजदीक युवकों से चिट्टा बरामद होने से अभिभावक भी चिंतित हैं कि कहीं उनके बच्चों के तक भी यह नशा न पहुंच जाए। घुमारवीं के डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि डंगार कस्बे में स्कूल के पास दो युवकों से चिट्टा बरामद हुआ है। इस मामले में आगमी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।