फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Drug addiction is becoming a challenge for society and security

Bilaspur News: समाज और सुरक्षा के लिए चुनौती बन रहा नशा

Sun, 22 Jun 2025 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Drug addiction is becoming a challenge for society and security
घुमारवीं में हुई हिंसक वारदात में नशे काे माना जा रहा वजह
विज्ञापन

हुड़दंग के बाद युवकों ने एक युवक की कर दी थी पिटाई
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। क्षेत्र में नशे का बढ़ता प्रचलन अब चिंता का विषय बन चुका है। यह अब केवल व्यक्तिगत या पारिवारिक समस्या नहीं रह गया है, बल्कि यह पूरे समाज, कानून व्यवस्था और युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर स्थिति बनती जा रही है। आए दिन हो रही ऐसी घटनाएं पुलिस प्रशासन के लिए भी चुनौती बन गई है।
घुमारवीं शहर में पिछले दो दिनों की घटनाओं में युवाओं के बीच हुई हिंसक झड़पों में दराट जैसे हथियारों का प्रयोग इस बात का प्रमाण है कि नशे का जाल अब बेकाबू होता जा रहा है। इसका प्रभाव सीधे तौर पर समाज की शांति और सुरक्षा पर पड़ रहा है। सूत्रों के अनुसार हालिया झगड़े में शामिल युवक खुद नशे की गिरफ्त में था। बीते शुक्रवार को बाजार में युवाओं की एक टोली ने हुड़दंग मचाने के बाद एक युवक की पिटाई कर दी। ऐसी घटनाएं अब आम हो चुकी हैं, जिससे स्पष्ट है कि नशे की हालत में युवा स्वयं पर नियंत्रण खो रहे हैं। इससे सामाजिक संतुलन भंग हो रहा है।
विज्ञापन

चिट्टे की ओवरडोज से युवाओं की जान भी जा चुकी है। इन मौतों ने अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों को झकझोर कर रख दिया है। यह स्थिति अब पुलिस और प्रशासन के लिए भी बड़ी चुनौती के रूप में सामने आई है। समय आ गया है कि पुलिस गहनता से इस पूरे नेटवर्क की जांच कर नशे के सौदागरों को सलाखों के पीछे पहुंचाए और युवाओं के लिए पुनर्वास और जागरुकता अभियान चलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन किसी भी तरह की ढिलाई न बरतते हुए नशे के अवैध कारोबार पर निगरानी बनाए हुए है। हाल ही में घुमारवीं क्षेत्र में घटित दो घटनाओं का नशे के व्यापार से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं पाया गया है। दोनों घटनाओं का उद्देश्य अलग था। अगर हम सब मिलकर प्रयास करें, तो नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

चंद्रपाल सिंह, डीएसपी घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed