{"_id":"68443cc188e7d18bb50672be","slug":"driver-injured-as-tractor-overturns-in-field-referred-to-aiims-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-138464-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: खेत में ट्रैक्टर पलटने से चालक घायल, एम्स रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: खेत में ट्रैक्टर पलटने से चालक घायल, एम्स रेफर
Sat, 07 Jun 2025 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं के लढयाणी गांव में खेत जोतते समय हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के लढयाणी गांव में शुक्रवार सुबह खेत में जुताई के दौरान एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए एम्स रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे जीत राम निवासी गांव लैहड़ी सरेल अपने ही क्षेत्र लढयाणी में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान करीब 7:45 बजे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत की मेंढ़ (बीड़) पर चढ़ गया और अचानक नीचे पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक जीत राम को गंभीर चोटें आईं। घायल को मौके से घुमारवीं अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भराड़ी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। डीएसपी चंद्रपाल ने कहा कि थाना भराड़ी से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ट्रक चालक एम्स में उपचाराधीन है।