फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Driver hit by tractor tire, dies

खेतों की बिजाई कर रहे ट्रैक्टर के टायर के नीचे आया चालक, मौत

Mon, 08 Nov 2021 07:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Driver hit by tractor tire, dies
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाना के अंतर्गत गांव रपड़ में खेतों की बिजाई करते समय हुए हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर अचानक स्किड होकर करीब 15 फुट नीचे दूसरे खेत में जा गिरा और चालक टायर की चपेट में आ गया। तलाई पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गांव रपड़ की एक महिला ने तलाई पुलिस को बताया कि गांव पिपलूघाट निवासी मुकेश कुमार रविवार को अपने ट्रैक्टर से उसके खेतों की बिजाई कर रहा था। वह भी उस समय खेत के किनारे खड़ी थी।
विज्ञापन

इस बीच ट्रैक्टर खेत के एक किनारे से अचानक फिसल कर दूसरे खेत में जा गिरा। जिससे चालक मुकेश कुमार (32) ट्रैक्टर के बड़े टायर के नीचे आ गया। महिला ने बताया कि हादसे के बाद आसपास के किसानों ने जब जोर का धमाका सुना तो सभी मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि मुकेश ट्रैक्टर के टायर के नीचे फंसा हुआ है। जैसे तैसे उसे निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरठीं ले गए। जहां चिकित्सकों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। उधर सूचना मिलते ही तलाई पुलिस थाना से एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed