फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Driver dies after coming under his own truck

Bilaspur News: चालक की अपने ही ट्रक के नीचे आने से मौत

Thu, 12 Jan 2023 07:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Driver dies after coming under his own truck
बिलासपुर। सदर थाना के मारकंड में एक ट्रक चालक अपने ही ट्रक के नीचे आ गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि ट्रक चालक ने शराब पी थी। रास्ते में सामने से आ रही कार के चालक की ओर से गाली देने के बाद ट्रक चालक नीचे उतरा। इसी बीच ट्रक अचानक चल पड़ा और चालक नीचे आ गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। मृतक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को सिविल अस्पताल मारकंड से थाना सदर पुलिस को सूचना मिली कि एक घायल व्यक्ति को लाया गया था जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान अंकेश धीमान (28), निवासी गांव भदोली, डाकघर जुखाला, जिला बिलासपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन

मृतक का साथी भूपेंद्र, निवासी गांव भटोली, डाकघर जुखाला भी मौके पर मौजूद पाया गया। जो हादसे का चश्मदीद भी था। उसने बताया कि अंकेश धीमान एक ट्रक चालक है। वे परिचालक के रूप में सोमवार को बाघा से सुंदरनगर सीमेंट पहुंचाने गया था। मंगलवार को वापस रात नौ बजे घागस पहुंचा। वहां दोनों तीन परिचित युवकों से मिले। उनमें से एक युवक मृतक अंकेश धीमान का चचेरा भाई था। घाघस में रात 11 बजे तक ट्रक में शराब पी। शराब पीकर वे तीनों चले गए जबकि यह दोनों ट्रक लेकर मारकंड की तरफ अपने घर चले गए। मारकंड के पास पहुंचने पर सामने से आ रही कार चालक ने गाली दी। अंकेश ट्रक का दरवाजा खोला और हड़बड़ी में ट्रक से नीचे उतर गया। ट्रक स्टार्ट और न्यूट्रल गियर में था। कार चालक मौके से भाग गया। इसी बीच ट्रक आगे बढ़ने लगा और पहाड़ी से टकरा गया। उसने हैंडब्रेक लगाकर ट्रक को रोका और ट्रक के नीचे उतरा। नीचे देखने पर अंकेश बेहोशी की हालत में ट्रक के नीचे पड़ा था। इसी बीच वहां से गुजर रही एक टैक्सी को रोका गया। टैक्सी से सिविल अस्पताल मारकंड पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बुधवार को फोरेंसिक विशेषज्ञ की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और मौके से साक्ष्य जुटाए। वहीं, एसपी दिवाकर शर्मा ने भी घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बताया कि मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के मौसेरे भाई समेत अन्य दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed