{"_id":"60d7694a8ebc3e3bbb4bb106","slug":"driver-died-in-accident-bilaspur-news-sml3749273141","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्याज लेकर भुंतर जा रही जीप लुढ़की, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्याज लेकर भुंतर जा रही जीप लुढ़की, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट (बिलासपुर)। पिंजौर-नालागढ़ पर नेशनल हाईवे स्वारघाट के समीप कुंडलू में शुक्रवार देर रात एक प्याज से भरी जीप सड़क से अनियंत्रित होकर लुढ़ककर करीब 50 मीटर नीचे दूसरे संपर्क मार्ग पर जा गिरी। चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जीप में बैठा दूसरा युवक बुरी तरह से घायल हो गया। उसका एफआरयू नालागढ़ में इलाज चल रहा है।
चालक की पहचान रोहित कुमार (24) पुत्र विजय पाल नाग निवासी गांव दगड़ाहण डाकघर जकातखाना के रूप में हुई है। जबकि युवक की पहचान धीरज कुमार (25) वर्षीय पुत्र मथरा दास निवासी गांव दगड़ाहण बिलासपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक जीप नंबर एचपी 67-3309 में चंडीगढ़ से प्याज लेकर भुंतर जा रहे थे। शुक्रवार देर रात को पिंजौर-नालागढ़ नेशनल हाईव पर स्वारघाट की तरफ आ रहे थे। कुंडलू में चालक ने जीप से नियंत्रण खो दिया। जीप नेशनल हाईवे से लुढ़ककर जनौण-बघेरी संपर्क सड़क पर जा गिरी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक बुरी तरह से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी जोघों की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक युवक रोहित कुमार की शादी एक साल पहले ही हुई थी। रोहित अपने पीछे चार माह का बेटा और पत्नी पीछे छोड़ गया है। शुक्रवार देर शाम ज्योरीपतन घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। डीएसपी नालागढ़ विवेक चहल ने बताया कि नालागढ़ के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घायल युवक धीरज कुमार का उपचार सिविल अस्पताल नालागढ़ में चल रहा है। इस संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।