फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Drinking water scheme dispute: Movement will continue till government's decision

पेयजल योजना विवाद : सरकार का निर्णय आने तक जारी रहेगा आंदोलन

Thu, 14 Mar 2024 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Drinking water scheme dispute: Movement will continue till government's decision
- मुख्यमंत्री कार्यालय से अभी तक जारी नहीं हुए कोई निर्देश
विज्ञापन

- मातृ शक्ति संभाल रही क्रमिक अनशन का जिम्मा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर-सोलन सीमा पर अली खड्ड पर बन रही कीकर-नवगांव पेयजल योजना के विरोध में चल रहा आंदोलन सरकार का निर्णय आने तक जारी रहेगा। बुधवार को मुख्यमंत्री के साथ हुई आंदोलनकारियों की वार्ता के बाद से अभी तक कोई निर्देश जारी नहीं हुए हैं।

आंदोलन स्थल त्रिवेणी घाट में मातृ शक्ति क्रमिक अनशन का जिम्मा संभाले हुए है। वीरवार को क्रमिक अनशन पर रमा देवी, नानकी देवी, प्रेमलता, अमरा देवी, उर्मिला देवी, कमला देवी बैठीं। अली खड्ड बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक रजनीश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री अभी इस मामले पर अधिकारियों से रिपोर्ट लेंगे। एक या दो दिन सरकार की ओर से इस मामले पर कोई निर्णय लिया जा सकता है। तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। उम्मीद है कि सरकार किसानों के हक में फैसला करेगी। इस योजना के बनने से किसानों और लोगों को तो नुकसान होगा ही। साथ ही पर्यावरण भी खराब होगा। आने वाली पीढि़यां प्रभावित होंगी। पानी नहीं मिलने से किसानों को खेती बाड़ी छोड़नी होगी। यह योजना अवैध रूप से और नियमों को ताक पर रख कर तैयार की जा रही। अर्की के लोगों को पानी सतलुज नदी से दिया जाना चाहिए। ताकि गर्मियों के मौसम में उन्हें भी पानी की किल्लत न हो। साथ सतलुज नदी से पानी लाकर अली खड्ड पर चल रही पेयजल और सिंचाई योजनाओं को चार्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि शीघ्र इस मुद्दे पर निर्णय लेकर किसानों और बिलासपुर की करीब 50 पंचायतों के ग्रामीणों को राहत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed