{"_id":"6991b3ee2d141eceae052376","slug":"dragon-boat-training-camp-begins-at-gobind-sagar-lake-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-154059-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गोबिंद सागर झील में ड्रैगन बोट का प्रशिक्षण शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गोबिंद सागर झील में ड्रैगन बोट का प्रशिक्षण शिविर शुरू
Sun, 15 Feb 2026 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
गोबिंद सागर झील में ड्रैगन बोट का निशुल्क प्रशिक्षण शिविर शुरू करते मुख्यातिथि। स्त्रोत एसोसि
पांचवें चरण में खिलाड़ियों को दिया जा रहा निशुल्क प्रशिक्षण
प्रदेश भर से 18 खिलाड़ी ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। गोबिंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से पांचवें चरण में गोबिंद सागर झील में ड्रैगन बोट का मुफ्त प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया। इस मौके पर हिमाचल वाटर स्पोर्ट्स के राज्य महासचिव ईशान अख्तर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
ईशान अख्तर ने हिमाचल के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद में भाग लेने से हमारा शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता है। इससे न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। एसोसिएशन के प्रधान सराज अख्तर, जिला महासचिव हेमराज ठाकुर ने बताया कि हिमाचल के खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खिलाड़ियों को स्विमिंग ड्रैगन बोट, कयाकिंग का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एसोसिएशन 2009 से गोबिंद सागर झील को विश्व के पर्यटन मानचित्र पर उभरने के लिए सक्रिय कार्य कर रही है, जिनके प्रयासों से हिमाचल वॉटर स्पोर्ट्स ग्रामीण स्तर तक फैला रहा है। इस मौके परकोषाध्यक्ष निर्मला राजपूत और ड्रैगन बोट हिमाचल प्रदेश एंड ट्रेडीशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार कसाना मौजूद रहे।