फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Doomehar team won the section level volleyball competition

Bilaspur News: डूमेहर टीम ने जीती खंड स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता

Sun, 02 Feb 2025 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 02 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Doomehar team won the section level volleyball competition
मरहाणा ने सांसद खेल महाकुंभ के तहत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। सांसद खेल महाकुंभ सीजन-3 के तहत उप तहसील भराड़ी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरहाणा के खेल मैदान में वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई, जिसका शुभारंभ पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने किया।
प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भाग लिया। शुभारंभ मैच भगेड़ और डूमेहर के बीच खेला गया, जिसमें भगेड़ की टीम विजय रही। दूसरा मैच आईटीआई भराड़ी और स्टार इलेवन के बीच हुआ, जिसमें स्टार इलेवन में जीत हासिल की। तीसरा मैच मरहाणा और कोट के बीच हुआ, जिसमें मरहाणा की टीम विजय रही। गाहर और बल्लू के बीच हुए मैच में बल्लू ने मैच जीता। सेमीफाइनल में पहला मैच मरहाणा और स्टार इलेवन के बीच हुआ, जिसमे मरहाणा की टीम विजय रही। दूसरा सेमीफाइनल बल्लू और डूमेहर के बीच हुआ, जिसमें डूमेहर टीम विजय रही। फाइनल मुकाबला डूमेहर और मरहाणा के बीच हुआ, जिसमें डूमेहर विजेता रही। तीसरे स्थान के लिए बल्लू और गाहर के बीच हुआ जिसमें बल्लू ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

समापन समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष भराड़ी जोरावर सिंह पटियाल, महामंत्री ब्रह्मदास गौतम, संजय ठाकुर, राजेश ठाकुर, पृथी सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रथम टीम विजेता डूमेहर को 11 हजार रुपये की राशि और ट्रॉफी, उपविजेता टीम मरहाणा को 5100 और ट्रॉफी, तीसरे स्थान रही टीम बल्लू को 3100 की राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed