फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Doctors go on strike across the district, people upset

Bilaspur News: जिले भर में चिकित्सकों ने रखी हड़ताल, लोग परेशान

Tue, 20 Aug 2024 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Doctors go on strike across the district, people upset
फोटो सहित खबर
विज्ञापन

मरीजों को निजी अस्पतालों को करना पड़ रहा रूख
रेजिडेंट डॉक्टर को न्याय दिलाने की उठाई मांग


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले भर में चिकित्सकों की हड़ताल जारी है। इस कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। हालांकि अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं।
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में रेजिडेंट महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना के विरोध में जिले भर में मंगलवार को भी चिकित्सकों ने हड़ताल चिकित्सकों ने घटना को लेकर रोष जताया और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग उठाई। चिकित्सकों ने अस्पतालों में सुरक्षा को लेकर सख्त कानून बनाने की मांग भी उठाई। हड़ताल के दौरान अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं सुचारु रूप से चलती रही। इसके अलावा ओपीडी और ऑपरेशन सहित सभी सेवाएं बंद रहीं। हालांकि क्षेत्रीय अस्पताल में आपातकालीन ऑपरेशन किए गए। लोग सुबह अस्पताल में पहुंचे लेकिन उन्हें पता चला कि आज चिकित्सक हड़ताल पर हैं। कुछ लोग निराश होकर घर लौटे जबकि कुछ लोगों ने निजी अस्पतालों का रुख किया। हड़ताल से आपातकालीन कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में अधिकतर समस्या हड्डी रोग, स्त्री रोग और शिशु रोग से संबंधित मरीजों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोग प्लास्टर खुलाने के लिए मरीज निर्धारित समय पर पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें निराश होकर घर लौटना पड़ रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल में हर दिन स्त्री रोग की 200 तक ओपीडी होती है। हड़ताल के कारण महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस हड़ताल में पैरा मेडिकल एसोसिएशन और फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने भी उनका साथ दिया। उधर एम्स बिलासपुर में सभी स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से चलती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed