फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Do not complain about power failure after 6:00 pm

शाम 6:00 बजे के बाद न करें बिजली गुल होने की शिकायत

Tue, 18 Jun 2024 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Do not complain about power failure after 6:00 pm
- बिजली बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार शहर, गांव में शिकायत का है समय निर्धारित
विज्ञापन

-रात को बिजली हो गुल तो करें सुबह का इंतजार, उससे पहले समाधान की नहीं गारंटी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एक तरफ प्रदेश सरकार लोगों को हर सुविधा समय पर उपलब्ध कराने के दावे करती है, वहीं दूसरी ओर लोग मूलभूत सुविधा से भी वंचित हैं। सबसे ज्यादा समस्या लोगों को तब होती है जब शाम को 6:00 बजे के बाद बिजली गुल हो जाए। लोग बिजली बोर्ड के कर्मचारियों-अधिकारियों को फोन पर संपर्क करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह फोन पर उपलब्ध ही नहीं हो पाते हैं। जिस कारण लोगों को अंधेरे और गर्मी में रात काटने को मजबूर होना पड़ता है।
सोमवार शाम को ऐसा ही एक मामला बिलासपुर सदर के बैरी फीडर में सामने आया। बैरी रजादियां पंचायत के बैरी मोटर मार्केट में शाम को करीब 5:30 बजे बिजली गुल हो गई। इसके बाद जब करीब 7:00 बजे तक बिजली नहीं आई तो लोगों ने बोर्ड के स्थानीय फोरमैन से संपर्क किया और उन्हें बिजली न होने की शिकायत दी। शिकायतकर्ता जितेंद्र कपिल ने बताया कि बोर्ड के कर्मचारी ने कहा कि वह शाम को 5:00 बजे के बाद ड्यूटी नहीं करते। इसलिए सुबह ही समस्या का समाधान होगा। इसके बाद उन्होंने अधिशाषी अभियंता को समस्या से अवगत कराने के लिए फोन किया। कई फोन करने के बाद भी वह फोन पर उपलब्ध नहीं हो पाए। वहीं उन्होंने इसकी शिकायत 1100 नंबर पर भी की है, लेकिन लोगों को लाइट के लिए मंगलवार सुबह का इंतजार करना पड़ा। कपिल ने कहा कि पहले ही लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। ऐसे में बिजली गुल होने पर लोगों का रात काटना मुश्किल हो जाता है। लोग निराश तक होते हैं जब एक फ्यूज लगाने के लिए भी बिजली बोर्ड के कर्मचारी आनाकानी करते हैं। कहा कि शासन और प्रशासन को चाहिए कि आपात सेवाएं सुचारू चलती रहे। इसके लिए वह बेहतर व्यवस्था करे। वहीं अधिकारी और कर्मचारियों को भी आदेश दें कि वह जनता से सही से समन्वय बनाएं।
विज्ञापन

बैरी के संदीप कुमार ने कहा कि रविवार को उनकी एचएएस की परीक्षा है। पढ़ाई के लिए रात का छह घंटे का समय निर्धारित किया है, लेकिन सोमवार को बिजली गुल होने से वह अपनी पढ़ाई भी नहीं कर सके। उनको छह घंटे की पढ़ाई का नुकसान हुआ है। कहा कि इस समय उनकी पढ़ाई का हर सेकंड कीमती है, लेकिन सुस्त बिजली सेवाओं के चलते उन्हें परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शहर और गांव में शिकायत का समय निर्धारित
शहर और गांव में बिजली बोर्ड की गाइड लाइन के अनुसार 6:00 और 8:00 बजे शिकायत का समय निर्धारित है। इसके बाद कोई शिकायत नहीं ली जाती है। अमूमन बोर्ड के कर्मचारी स्थानीय ही होते हैं तो वह समस्या का समाधान कर देते हैं, लेकिन कई बार कर्मचारी उपलब्ध नहीं होते हैं तो लोगों को समस्या होती है। बोर्ड बिजली के तारों के आसपास पेड़ों की कटाई छंटाई कर रहा है। बरसात से पहले इसे पूरा कर लिया जाएगा। ताकि बारिश तूफान में बिजली गुल होने की समस्या ही न हो।
- गौरव शर्मा, अधीक्षण अभियंता, बिजली बोर्ड, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed