फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   District police launched Chitta Sabha campaign for de-addiction.

Bilaspur News: जिला पुलिस ने चलाया नशा-मुक्ति के लिए चिट्टा सभा अभियान

Fri, 28 Nov 2025 06:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 28 Nov 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
District police launched Chitta Sabha campaign for de-addiction.
कोटला में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते पुलिस अधिकारी। स्रोत: 
साइबर क्राइम व ट्रैफिक नियमों पर किया नम्होल, सदर में जागरूक
विज्ञापन

लोगों ने की नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में जानकारी साझा करने की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नशामुक्त हिमाचल अभियान के तहत जिला पुलिस की ओर से लगातार विभिन्न ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सदर थाना, पुलिस चौकी नम्होल की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर चिट्टा सभा कर लोगों को नशे से होने वाले नुकसान, साइबर अपराधों और मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पुलिस थाना सदर के एएसआई सरोज ने ग्राम पंचायत बल्ह बल्वाणा में लोगों के साथ संवाद करते हुए नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। कार्यक्रम में 25–30 स्थानीय लोग मौजूद रहे। एएसआई ने बताया कि नशीले पदार्थ न सिर्फ व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि परिवार और समाज पर भी गहरा असर छोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से पुलिस का सहयोग करने, नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में आगे आकर जानकारी साझा करने की अपील की। उधर, पुलिस चौकी नम्होल के इंचार्ज अशोक कुमार ने ग्राम पंचायत कोटला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। गांव कोटला में आयोजित बैठक में लगभग 35–40 लोगों ने भाग लिया। बताया कि चिट्टा जैसे जानलेवा नशे के कारण आज युवा पीढ़ी तेजी से प्रभावित हो रही है। उन्होंने नशे से संबंधित कानूनी प्रावधान, इसके दुष्परिणाम और नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाई जा रही मुहिम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पुलिस टीम ने लोगों को साइबर ठगी से सावधान रहने, अजनबियों से साझा न करने वाले डाटा, ओटीपी, बैंक विवरण और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी दी। इसके साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत लागू नियमों और उनका उल्लंघन करने पर होने वाली कानूनी कार्रवाई की भी जानकारी दी गई। एसपी संदीप धवल ने बताया कि नशा मुक्त समाज बनाने के लिए ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि लोगों तक जरूरी जानकारी पहुंच सके और समाज नशे के खिलाफ एकजुट हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed