फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   District-level Rangotsav at DIET Jukhala: 80 students from Bilaspur showcase a vibrant cultural display

डाइट जुखाला में जिला स्तरीय रंगोत्सव : बिलासपुर के 80 विद्यार्थियों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग

Fri, 16 Oct 2026 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
District-level Rangotsav at DIET Jukhala: 80 students from Bilaspur showcase a vibrant cultural display
डाइट जुखाला में आयोजित रंगोत्सव में प्रस्तुति देते बच्चे। स्रोत: डाइट
छह शिक्षा खंडों के बच्चों ने लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला, रंगोली और कोलाज मेकिंग में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

लोकनृत्य में लोअर डंगर प्राथमिक,भराड़ी स्कूल वरिष्ठ वर्ग में रहा अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जुखाला में जिला स्तरीय रंगोत्सव 2026-27 का शानदार आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक समागम में बिलासपुर जिले के छह शिक्षा खंडों के लगभग 80 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी अनूठी कला और सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने चित्रकला, रंगोली, कोलाज मेकिंग, लोकगीत और लोकनृत्य जैसी विभिन्न विधाओं में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम में निरीक्षण प्रधानाचार्य मधु महाजन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता एवं जिला परियोजना अधिकारी (समग्र शिक्षा) निशा गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्यातिथि मधु महाजन ने कहा कि रंगोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने का एक सशक्त मंच है। डाइट के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने भी ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। प्रतियोगिता के प्राथमिक स्तर की लोकनृत्य स्पर्धा में राजकीय प्राथमिक पाठशाला लोअर डंगर की महिमा एवं समूह ने पहला, श्री नयना देवी जी की सचिना एवं समूह ने दूसरा और कंदरौर की अनीता एवं समूह ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्राथमिक स्तर के एकल लोकगीत में टेपरा की ऐश्वर्या प्रथम रहीं। वरिष्ठ वर्ग की लोकनृत्य प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी की तन्वी एवं समूह ने बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं की मानवी शर्मा एवं समूह दूसरे स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता की सुप्रीश्री व इशिता प्रथम रहीं।
विज्ञापन

इसके अलावा कोलाज मेकिंग में प्राथमिक पाठशाला बरोहा की वैष्णवी तथा द्वि-आयामी चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय चोखना के शिवांश ने पहला स्थान हासिल किया। निर्णायकों की भूमिका डॉ. कश्मीर सिंह, नरवीर सिंह चंदेल, पीना देवी, रीता ठाकुर, कमलेश कुमारी और सुभाष चंद ने निभाई। कार्यक्रम के समापन पर उपनिदेशक निशा गुप्ता ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रंगोत्सव की समन्वयक डॉ. नीलम शर्मा ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed