फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   District level children's science conference inaugurated in Ghumarwin

Bilaspur News: घुमारवीं में जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ

Tue, 28 Nov 2023 05:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
District level children's science conference inaugurated in Ghumarwin
-बाल पाठशाला : सम्मेलन में 33 स्कूलों के 235 विद्यार्थी ले रहे भाग
विज्ञापन

-विज्ञान मॉडल, गणित ओलंपियाड, विज्ञान प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर होगी गतिविधियां
-पहले दिन विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शिवा स्कूल का पहला स्थान

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला घुमारवीं में 31वें जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में 33 स्कूलों के 235 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में 17 स्कूलों के विद्यार्थी विज्ञान मॉडल लेकर पहुंचे थे। सम्मेलन में विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, गणित ओलंपियाड, विज्ञान एक्टिविटी कॉर्नर, विज्ञान मॉडल और विज्ञान प्रोजेक्ट रिपोर्ट गतिविधियां कराई जाएंगी।
सम्मेलन के पहले दिन गणित ओलंपियाड, विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और बच्चों के बनाए हुए मॉडल प्रदर्शित किए। विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं की छात्रा श्रेयशी और सुजल चौहान ने पहला स्थान हासिल किया। इस सम्मेलन में विद्यार्थियों ने सेव इको सिस्टम सिस्टम सेव अर्थ, स्मार्ट हिमाचल मॉडल, एसिड रेन, हीमोडायलिसिस, एनर्जी फ्रॉम वेस्ट, सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगत खाना द्वारा सोलर पावर सिस्टम, बस ओवरलोडिंग प्रोटेक्शन सिस्टम, इनोवेशन फॉर, इको इकोसिस्टम, क्लीन ग्रीन एंड मॉस्किटो फ्री, विलेज, ऑटोमेटिक जेबरा क्रॉसिंग, मल्टी स्टोरी कार पार्किंग, ग्रीन एनर्जी फॉर सस्टेनेबल इकोसिस्टम, कंट्रोल ड्राइविंग सिस्टम एंड एंटी स्लिप अलार्म, स्मार्ट सिटी, फैक्ट्री कार्बन फिल्टर और डिजास्टर मैनेजमेंट पर अपने मॉडलों का प्रदर्शन किया। जूरी ने इन सभी मॉडलों का अवलोकन किया गया। इसके परिणाम बाद में घोषित किया जाएंगे।
विज्ञापन

इस सम्मेलन का शुभारंभ उप मंडलीय अधिकारी गौरव चौधरी ने किया। स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य अश्विनी शर्मा, जिला समन्वयक सीएससी परमजीत शर्मा, विज्ञान पर्यवेक्षक कश्मीर सिंह, सभी विज्ञान अध्यापकों और बच्चों ने मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया। स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक कश्मीर सिंह ने तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा मुख्य अतिथि के समक्ष रखी। मुख्य अतिथि ने सभी से इन कार्यों को निष्ठा के साथ निभाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मेलन बच्चों में अच्छे चरित्र निर्माण में सहायक होते हैं। इस तरह की गतिविधियां बच्चों में विज्ञान के प्रति जागरूकता और रुचि उत्पन्न करते हैं। इस अवसर पर सुरेश भारद्वाज, नरेंद्र मुसाफिर, मदन, संचालन कमेटी, अनुरक्षण अध्यापक, स्थानीय पाठशाला के अध्यापक, विद्यार्थी और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed