{"_id":"6a5e74c446948bd6dc0c1ed8","slug":"district-level-badminton-tournament-to-be-held-in-bilaspur-on-july-26-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-164019-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर में 26 जुलाई को होगा जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर में 26 जुलाई को होगा जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट
विज्ञापन
प्रतियोगिता में अंडर-17 और 19 आयु वर्ग के होंगे मुकाबले
प्रतिभागियों को हिमाचली बोनाफाइड, जन्म प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन बिलासपुर 26 जुलाई को जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन करेगी। यह टूर्नामेंट लूहुणू इंडोर स्टेडियम में खेली जाएगी।
जिला महासचिव विभोर शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट में अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के मुकाबले होंगे। सीनियर पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ी भी इसमें हिस्सा लेंगे। अंडर-17 वर्ग के लिए 1 जनवरी 2010 के बाद जन्मे खिलाड़ी पात्र होंगे। वहीं, अंडर-19 वर्ग के लिए 1 जनवरी 2008 के बाद जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। सभी प्रतिभागियों को हिमाचली बोनाफाइड और जन्म प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा। एक प्रतिभागी अधिकतम तीन स्पर्धाओं में हिस्सा ले पाएगा। प्रवेश शुल्क जमा करने और पंजीकरण की प्रक्रिया 26 जुलाई को सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक लुहणू इंडोर स्टेडियम में होगी। इसके बाद सुबह 10 बजे से मैच शुरू हो जाएंगे। इच्छुक खिलाड़ी समय पर पहुंचकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। यह टूर्नामेंट जिले के युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करेगा।