फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   District and Sessions Court-11 won the match

Bilaspur News: जिला एवं सत्र न्यायालय-11 ने जीता मैच

Mon, 18 Sep 2023 06:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 06:34 PM IST
विज्ञापन
District and Sessions Court-11 won the match
लुहणू मैदान में जिला एवं सत्र न्यायालय-11 ने बार काउंसिल प्रेसीडेंट-11 के बीच हुआ मैच
विज्ञापन

- मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नितिन मित्तल ने की शानदार बल्लेबाजी
-कप्तान जिला एवं सत्र न्यायाधीश चिराग भानु ने 19 रन देकर चटकाया एक विकेट

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लुहणू क्रिकेट मैदान में जिला एवं सत्र न्यायालय-11 और बार काउंसिल प्रेसिडेंट-11 के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। जिला एवं सत्र न्यायालय-11 ने कड़े मुकाबले में बार काउंसिल प्रेसिडेंट-11 को चार विकेट से मात दी।

प्रेसीडेंट-11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 159 रन बना। इसमें सर्वाधिक विनीत ने 40 और नवजोत ने 28 रनों का योगदान दिया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-11 की ओर से कप्तान जिला एवं सत्र न्यायाधीश चिराग भानु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 19 रन देकर एक विकेट हासिल किया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश घुमारवीं हितेंद्र शर्मा ने तीन ओवर में नौ रन देकर एक विकेट हासिल किया। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी बिलासपुर एकांश कपिल ने चार ओवर में 32 रन देकर एक विकेट हासिल किया और मुकेश ने चार ओवर में 29 रन देकर एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिला एवं सत्र न्यायाधीश-11 ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 19.4 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बिलासपुर नितिन मित्तल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 29 रन, एकांश कपिल ने सात, सुमन कुमार ने 30 रन, मुकेश ने 22, साहिल ने 15 और नवनीत ने 12 रन का योगदान दिया। बारिश से मैच बाधित हुआ। अंतिम छह ओवर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश-11 को 58 रन की आवश्यकता थी। टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विजय ठाकुर और अधिवक्ता रत्न लाल शर्मा ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सेशन डिविजन के समस्त अधिकारी और अधिवक्ता नेहा शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed