{"_id":"60d8bcca8ebc3ebb6613a290","slug":"development-of-tourism-in-bilaspur-will-be-a-priority-dc-bilaspur-news-sml375020287","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक मंदिरों को शिफ्ट करना व पर्यटन को विकसित करना होगी मुख्य प्राथमिकता : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक मंदिरों को शिफ्ट करना व पर्यटन को विकसित करना होगी मुख्य प्राथमिकता : डीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। नव नियुक्त जिला उपायुक्त पंकज राय सोमवार को बिलासपुर में अपना कार्यभार संभालेंगे। जिले में विकास और पर्यटन को गति देने के साथ ही लंबित बड़े मुद्दों को हल करवाने के लिए वह तेजी से प्रयास आगे बढ़ाएंगे। रविवार को अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को बताया।
उपायुक्त पंकज राय ने कहा कि जिले लंबित पड़े जनहित व विकास के बड़े मुद्दों पर प्राथमिकता के साथ कार्य करेंगे। स्थानीय जनता और बुद्धिजीवियों के सहयोग से इन मुद्दों का हल करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, पर्यटन को बढ़ावा देने और जनता की खुशहाली के लिए कार्य करना उनकी प्राथमिकताओं में है। बिलासपुर की ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण करना भी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रहेगा। उपायुक्त ने कहा कि विकास की दृष्टि से बिलासपुर वर्तमान में अहम है। कहा कि लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं, सेवाओं और सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित कराने पर भी उनका फोकस रहेगा।
ऐतिहासिक मंदिरों को दूसरी जगह शिफ्ट करना
कहलूर रियासत के समय लुहणु में बने करीब आधा दर्जन पौराणिक मंदिरों के संरक्षण के लिए उन्हें शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू तो हुई है लेकिन इसे सिरे नहीं चढ़ाया गया है। यह मंदिर न केवल ऐतिहासिक हैं बल्कि इनके साथ लोगों की धार्मिक भावनाएं जुड़ी है। उपायुक्त ने कहा कि उनकी प्राथमिकता होगी कि वो इन मंदिरों को शिफ्ट कर उनको संरक्षित व सुरक्षित करें।
विज्ञापन
पर्यटन की दृष्टि से जिला को करेंगे विकसित
प्रदेश भर में बिलासपुर एकमात्र ऐसा जिला है जहां जल, थल और आकाश तीनों प्रकार की प्रतियोगिताएं एक स्थान पर होती है। इसके अलावा यहां ब्यास गुफा, रुक्मणि कुंड से लेकर कई ऐतिहासिक किले और मंदिर हैं। वहीं कोलबांध, गोविंद सागर जैसी झीलें हैं। लेकिन जिला को पर्यटन की दृष्टि से पूरी तरह विकसित नहीं किया जा सका है। डीसी पंकज रॉय ने कहा कि वो जिला को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य करेंगे। उनका प्रयास होगा कि बिलासपुर पर्यटन मानचित्र पर अपनी पहचान बनाए और पर्यटन से जिले के लोगों खासकर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित हों।