फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dental X-ray facility is not available in civil hospital Markand

Bilaspur News: नागरिक अस्पताल मारकंड में नहीं मिल रही दंत एक्स-रे की सुविधा

Mon, 24 Jul 2023 05:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 05:01 PM IST
विज्ञापन
Dental X-ray facility is not available in civil hospital Markand
-आठ माह पहले मिली है नई डेंटल चेयर तो मिली
विज्ञापन

-चेयर के साथ नहीं लगाया आरबीजी उपकरण
-लोगों को एक्स-रे के लिए लगानी पड़ रही मुख्यालय की दौड़

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। नागरिक अस्पताल मारकंड में दंत एक्स-रे की सुविधा नहीं मिल रही है। करीब आठ माह पहले इस अस्पताल में नई डेंटल चेयर लगाई गई है, लेकिन चेयर में अभी तक आरबीजी उपकरण नहीं लगाया गया है। इस कारण दंत एक्स-रे नहीं हो पा रहे हैं। लोगों को एक्स-रे कराने के लिए 25 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है। इससे लोगों को समय और आर्थिक नुकसान हो रहा है।

मारकंड अस्पताल में सिंतबर 2022 में दंत चिकित्सक सेवाएं मिलना शुरू हुई हैं। इसके बाद दिसंबर में नई डेंटल चेयर भी लगाई गई है, लेकिन यह डेंटल चेयर ही लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। डेंटल चेयर के साथ आरबीजी नामक उपकरण नहीं लगा है। आरबीजी से दांतों का एक्स-रे डेंटल चेयर पर ही हो जाता है। एक्स-रे के लिए चिकित्सक को लोगों को बाहर भेजना पड़ रहा है। मारकंड क्षेत्र में निजी क्लीनिक भी नहीं हैं। इस कारण लोगों को मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। मारकंड नागरिक अस्पताल पर दावी घाटी की करीब 35,000 आबादी निर्भर है। पहले कई साल तक यह डेंटल चेयर खराब रही। डेंटल चिकित्सक भी प्रतिनियुक्ति पर ही तैनात किया गया था। इस कारण लोगों को भारी परेशानी हुई, लेकिन जब यह दोनों समस्या हल हो गई तो अब दांतों के एक्स-रे की समस्या सामने आ रही है। दांत का उपचार कराने के लिए आने वाले लोगों को 25 किलोमीटर दूर बिलासपुर जाना पड़ रहा है। दांतों का इलाज कराने वाले लोगों को एक्स-रे के लिए निजी लैब में पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। यह सब गरीबों के लिए भारी पड़ रहा है। लोग लंबे समय से मारकंड अस्पताल में दांतों के एक्स रे की सुविधा बहाल करने मांग कर रहे हैं। की है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र बावा ने कहा कि आरबीजी उपकरण कंपनी के पास नहीं था। यदि शीघ्र ही उपकरण नहीं मिलता है तो बाजार से इसे खरीद कर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed