{"_id":"61bf93780ce1713ce17e37f6","slug":"dengue-suspected-teen-dies-bilaspur-news-mbd41322447","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगूं आशंकित किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगूं आशंकित किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केमरी(रामपुर)। केमरी थाना क्षेत्र में डेंगू आशंकित एक किशोर की रविवार को मौत हो गई है। परिजनों ने उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम उदयपुर जागीर निवासी नावेद अली (16) पुत्र अफसर अली खेती किसानी का काम करता था। ग्राम प्रधान सत्य प्रकाश ने बताया कि वह बीते करीब दस दिनों से बीमार चल रहा था। उसका उपचार रामपुर के एक चिकित्सक से चल रहा था। परिजनों ने उन्हें बताया है कि उसको बुखार आ गया था और उसकी प्लेटलेट्स काफी घट गईं थीं।
चिकित्सकों ने डेंगू होने की आशंका जाहिर की थी। रविवार सुबह किशोर की उसके ही घर पर मृत्यु हो गई। उसकी मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया। दोपहर में परिजनों ने उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। ग्राम प्रधान ने बताया है की संभावना है कि युवक को डेंगू हो गया था। संवाद