फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   demand to change the post name

वेटरनेरी फार्मासिस्टों का बदला जाए पदनाम

Sun, 07 Feb 2021 11:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
demand to change the post name
पशुपालन एवं कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर के साथ ​वेटरनरी फार्मासिस्ट प्रदेश महासंघ का एक प्रतिनिध? - फोटो : BILASPUR
शाहतलाई (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश पशुपालन कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनजीत सिंह परमार की अगुवाई में पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर से मिला। वेटरनेरी फार्मासिस्टों की लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। मंत्री ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मनजीत सिंह परमार ने कहा कि वेटरनेरी फार्मासिस्टों का पदनाम बदला जाए। कर्मचारियों की पिछले एक वर्ष से लंबित डीपीसी करवाई जाए। नए खुले और स्तरोन्नत पशु चिकित्सा संस्थानों में एएचए व सीवीपी के पद सृजित किए जाएं। पैरा बैट्स के रिफ्रेशर कोर्स कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में नियमित रूप से चलाए जाएं। सभी कर्मचारियों को कंप्यूटर ट्रेनिंग करवाई जाए। प्रदेश के सभी पशु चिकित्सा संस्थानों में स्टेशनरी, फर्नीचर, रेफ्रिजिरेटर उपलब्ध करवाए जाएं। वेटरनेरी फार्मासिस्ट प्रशिक्षण के लिए योग्यता जमा दो मेडिकल की जाए। वेटरनेरी फार्मासिस्टों के प्रशिक्षण की अवधि तीन वर्ष की जाए। 20वीं पशु गणना कार्य का मानदेय प्रति घर 15 रुपये किया जाए। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष विशाल ठाकुर और महासचिव रवि ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed