फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dehlan Una won the 5th Kabaddi tournament title

Bilaspur News: देहलां ऊना ने जीता 5वां कबड्डी टूर्नामेंट का खिताब

Mon, 29 Dec 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Dehlan Una won the 5th Kabaddi tournament title
नघियार में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में विजेता टीम को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत: आयोजक
नघियार में हुआ दो दिवसीय टूर्नामेंट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। शाहतलाई के नघियार में आयोजित दो दिवसीय 5वें कबड्डी टूर्नामेंट का खिताब देहलां ऊना की टीम ने जीत लिया है। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में देहलां ऊना ने हमीरपुर की मजबूत टीम को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

टूर्नामेंट के दूसरे दिन बिझड़ी, झंडूता, हमीरपुर (बी), कालका, हमीरपुर, नघियार, देहलां ऊना और बिलासपुर की टीमों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पहला मुकाबला बिझड़ी और झंडूता की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें बिझड़ी की टीम विजेता रही। इसके बाद हमीरपुर (बी) और कालका की टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें हमीरपुर (बी) ने जीत दर्ज की। अगले मैच में नघियार और हमीरपुर की टीमें आमने-सामने रहीं, जहां हमीरपुर की टीम विजयी रही। वहीं देहलां ऊना ने बिलासपुर की टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबले देहलां ऊना, हमीरपुर, बिझड़ी और हमीरपुर (बी) की टीमों के बीच खेले गए। फाइनल मुकाबला हमीरपुर और देहलां ऊना की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए देहलां ऊना की टीम ने जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में विजेता देहलां ऊना की टीम को 21 हजार रुपये नकद जबकि उपविजेता हमीरपुर की टीम को 15 हजार रुपये नकद पुरस्कार राशि देकर आयोजन समिति की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed