{"_id":"4b014b9b48a7c4bd0e43ab8362e4d73d","slug":"death-due-to-electricity-current-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनलोड करते एचटी लाइन से लगा टिप्पर, आग में झुलसा चालक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलोड करते एचटी लाइन से लगा टिप्पर, आग में झुलसा चालक
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं/ बरमाणा (बिलासपुर)।
Updated Sun, 15 Nov 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
रविवार को किरतपुर-नेरचौक निर्माणाधीन फोरलेन पर मल्यावर पंचायत के अंतर्गत बलोह गांव के पास बिजली की तारों से झुलस कर एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा उस समय हुआ जब टिप्पर हाइपा से चालक रेत उतार रहा था। इसी दौरान वाहन एचटी लाइन की चपेट में आ गया और उसमें आग लग गई। इस वजह से चालक बिजली के जोरदार झटकों से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की पहचान रूप लाल पुत्र जयराम गांव स्ताली पोस्ट ऑफिस रोहिण तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मृतक के शव को जिला अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामला रविवार को दोपहर करीब एक बजे का है। जब रूपलाल हाइवे में रेत उतार रहा था। जहां पर रेत उतारना था, वहां पर पहले से ही काफी मात्रा में ढेर लगा हुआ था।
इसके ऊपर से बिजली की एचटी लाइन गुजर रही थी। जब चालक ने रेत उतारने के लिए अपनी गाड़ी का जैक उठाया तो गाड़ी एचटी लाईन की चपेट में आ गई। इससे गाड़ी में आग लग गई। इससे गाड़ी में बैठा चालक बिजली के जोरदार झटकों से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद लोगों का जमावड़ा लग गया। उधर, सूचना मिलते ही एसपी बलवीर ठाकुर बिलासपुर और थाना घुमारवीं प्रभारी ने मौके पर पहुंच मामले की छानबीन की। ननावां पंचायत उपप्रधान राकेश कुमार, मल्यावर प्रधान प्रेम लाल, उपप्रधान रामधन और वरिष्ठ नागरिक सभी के उत्तम चंद शर्मा भी मौके पर मौजूद थे। स्थानीय लोग इस घटना से सहमे हुए हैं।