फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   death

घर की छत से गिरकर व्यक्ति की मौत

Fri, 25 Sep 2020 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
death
शाहतलाई (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत घराण के गांव मंझेड़ में व्यक्ति की घर की छत से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति मक्की की रखवाली के लिए घर की छत पर सोया हुआ था। वीरवार रात करीब 1:30 बजे उसे आवाज सुनाई दी। देखने के लिए वह उठा और छत से नीचे गिर गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार कोटधार की ग्राम पंचायत घराण के गांव मंझेड़ में दिलीप सिंह (58) पुत्र चौकस राम मक्की की रखवाली के लिए अपने मकान की छत पर सोया था। वीरवार रात करीब डेढ़ बजे दिलीप सिंह को आवाज सुनाई दी। इससे उसकी नींद खुल गई। वह आसपास देखने लगा, अचानक उसका पांव फिसल गया और वह छत से सिर के बल गिर गया। परिजन उसे तत्काल सिविल अस्पताल झंडूता ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही झंडूता पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed