{"_id":"60e9d7d18ebc3ec3093dcdce","slug":"deadbody-found-in-dam-bilaspur-news-sml376477371","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाखड़ा बांध में 9वें दिन मिला बोट चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाखड़ा बांध में 9वें दिन मिला बोट चालक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। भाखड़ा बांध में 9वें दिन बोट चालक का शव मिला। दो जून को तेज तूफान के चलते गोविंद सागर झील में बोट पलट गई थी। इसके चलते बोट चालक झील में डूब गया था। एनडीआरएफ और बीबीएमबी की टीमों ने सर्च अभियान चला रखा था। शनिवार को बोट चालक का शव भाखड़ा बांध में तैरता हुआ मिला।
जानकारी के अनुसार दो जून देर सायं अचानक तेज तूफान आने के कारण प्रदीप कुमार बोट सहित गोविंद सागर झील में डूब गया था। 25 वर्षीय युवक की तलाश में बीबीएमबी और एनडीआरएफ की टीमें जुटी हुई थीं। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग रही थी। इसके बाद उपायुक्त पंकज राय ने निजी एजेंसियों की मदद लेने के दिशा-निर्देश जारी किए थे। शनिवार से एजेंसियां युवक को ढूंढने का कार्य कर रही थीं। शनिवार को शव पानी में दिखाई दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम ने बताया कि बोट चालक का शव मिल गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जिलाधीश पंकज राय के दिशा-निर्देशों से रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई गई थी। उन्होंने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करेगा।