{"_id":"636d41100e4f7114962e7414","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-fan-in-the-house-bilaspur-news-sml427473753","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में पंखे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में पंखे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई के तहत कोटधार क्षेत्र की ग्राम पंचायत जेजवी के गांव सिल्वी में एक युवक का शव घर में पंखे से लटका हुआ मिला है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव सिल्वी निवासी विवेक कुमार बुधवार रात को परिवार के साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने के लिए चला गया। सुबह जब देर तक उसने कमरा नहीं खोला, तो उसके पिता उठाने के लिए गए। दरवाजे में अंदर से कुंडी लगी है। उन्होंने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई, लेकिन अंदर से जब कोई हरकत नहीं हुई। उन्होंने कमरे के अंदर देखा तो वह पंखे के साथ लटका हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस का एक दल घटनास्थल पर पहुंच गया। पुलिस के सामने दरवाजा तोड़ कर देखा तो विवेक कुमार की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। उधर, डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।