फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dead body found in suspicious condition near Farwal Khad, case registered

फरवाल खड्ड के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव,केस दर्ज

Thu, 10 Nov 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in suspicious condition near Farwal Khad, case registered
जुखाला(बिलासपुर)। बरमाणा थाना के तहत जुखाला में फरवाल खड्ड के पास पुलिस को एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, इस संदर्भ में बरमाणा थाना में केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान कर्म सिंह (80) पुत्र सुरता सिंह गांव टिहरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वीरवार करीब 12:00 बजे आशामजारी गांव का एक आदमी अपनी बकरियों को चरा रहा था, उसकी बकरियां पुल के पास चली गईं, जब वह अपनी बकरियों को वहां पर ढूंढने गया तो उसको वहां पर एक आदमी का शव दिखाई दिया। उसने पुलिस को इसकी सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंच गई। मौके पर शराब की बोतल व दवाइयां आदि मिलीं। शव की हालत देखकर लग रहा था कि इस आदमी की मौत दो दिन पहले हो चुकी थी। शव से दुर्गंध आ रही थी। डीएसपी राजकुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed