{"_id":"5f08a9dc8ebc3e63c87bc977","slug":"dead-body-bite-scorpio-child-bilaspur-news-sml338012346","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैहल में बिच्छु के डसने से 12 वर्षीय मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैहल में बिच्छु के डसने से 12 वर्षीय मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। उपमंडल स्वारघाट के ग्राम पंचायत बैहल में बिच्छू के डंक से 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। बुधवार देर रात एक जहरीले बिच्छू ने डंक मारा था। जिसके बाद अचेतावस्था में परिजन उसे आनंदपुर अस्पताल ले गए। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद मासूम का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
जानकारी के अनुसार अंचला देवी पुत्री सुरेश कुमार निवासी गांव बैहल बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे आंगन में बांधे पालतू कुत्ते को छोडने के लिए गई। इस दौरान उसे एक जहरीले बिच्छु ने ढंक मार दिया। जिसके बाद वह अचेत हो गई। परिजनों ने बिच्छु को उसी समय मार दिया। मासूम की तबीयत में सुधार नहीं होनेपर गुरूवार सुबह परिजन उसे आनंदपुर अस्पताल ले गए। जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां पर दोपहर बाद मासूम ने दम तोड़ दिया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। लेकिन शुक्रवार को पोस्टमार्टप्रके बाद परिजनों ने कीरतपुर के पातालपुरी में बच्ची का दाहसंस्कार कर दिया है।