फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   culture

श्रीनयना देवी में श्रद्धालुओं को मिलेगी लिफ्ट की सुविधा

Wed, 06 Nov 2019 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
culture
बिलासपुर। उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने कहा कि उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्रीनयना देवी में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास और जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं। जहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री नयना देवी में लिफ्ट सुविधा मुहैया करवाने की प्लान तैयार किया गया है, वहीं श्रद्धालुओं को बारिश से बचने के लिए बस अड्डे के पास, गुफा के पास और ग्वाहडल के पास होलडिंग एरिया बनाया जाएगा जहां श्रद्धालु बारिश के समय बारिश से बच सकेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा श्री नयना देवी को व्हाइट सीटी बनाने के लिए भी कवायद शुरू कर दी गई है। श्रीनयना देवी में अनसेफ भवनों का भी सर्वे किया जा रहा है। श्रीनयना देवी में1.30 करोड़ की राशि म्यूजिकल फाउंटेन लगाने पर खर्च होगी। इसके लिए 70 लाख की राशि स्वीकृत भी हो चुकी है। जबकि मंदिर से आरती के लाइव दर्शन लोगों जक पहुंचाने के लिए टेंडर मांगे गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि मंदिर न्यास के तहत चल रहे स्कूल और कॉलेज स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए प्रयास किया जाएगा। जबकि मंदिर न्यास का भी अपना भवन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने कहा कि गोवंश पर मंदिर न्यास से 15 फीसदी राशि खर्च करने की भी मंजूरी आ गई है। श्री नयना देवी में भूस्खलन को रोकने के लिए भी ज्योलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया टीम आई है। जबकि आईआईटी मंडी की टीम भी इस पर काम करेगी।

उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने कहा कि गत रोज पहले मंदिर न्यास की बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें करीब 100 मदों पर विस्तार से चर्चा की गई है। इस पर आने वाले समय में काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed