{"_id":"5dab54148ebc3e013c6ccbd5","slug":"culture-activity-bilaspur-news-sml311488343","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकगीत प्रतियोगिता में भगेड़ स्कूल रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकगीत प्रतियोगिता में भगेड़ स्कूल रहा प्रथम
विज्ञापन
राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला भगेड़ में खंड स्तरीय युवा उत्सव में विजेता बच्चों को समानित करते म?
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग बिलासपुर के सौजन्य से राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला भगेड़ में खंड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय पाठशाला प्रधानाचार्य पवन कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने सरस्वती मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उत्सव का शुभारंभ किया।
मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं को अपनी संस्कृति को करीब से देखने और संस्कृति से जुड़े रहने का अवसर प्राप्त होता है। साथ में ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभाओं को भी निखारने में मदद मिलती है। इस कार्यक्रम में 3 राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला भगेड,़ पनोह, टकरेहड़ा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। लोकगीत प्रतियोगिता में भगेड़ पाठशाला के विद्यार्थी प्रथम स्थान पर तो टकरेहड़ा के प्रतिभागी द्वितीय स्थान पर रहे। लोकनृत्य में भी भगेड़ स्कूल ने प्रथम तथा टकरेहडा स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि की ओर से प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इससे पूर्व विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग बिलासपुर से हीरा लाल, अनीता देवी, ब्लॉक वालंटियर लखविंदर सिंह और स्थानीय अध्यापक वर्ग व अभिभावक उपस्थित रहे।