बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या हिमाचली कलाकारों के नाम रही। संध्या के स्टार कलाकार इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार और राखी गौतम रहे। उन्होंने बेहतरीन गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को खूब नचाया। नितिन ने अखिया उड़ीक दियां, दर्दे दिल, पीया रे, दमादम मस्त कलंदर, दिल दियां गल्लां, चन्ना मेरेया, बदन पे सितारे लपेटे हुए, संदेशे आते हैं गीत सुनाए। राखी गौतम ने आयो हजूर से शुरुआत की। राखी ने जैसे ही मंच से बिलासपुर का लोकगीत चढ़ी आया पानी देख कुंगरे तां सांडूए गाया तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने लैला में लैला, लड़का आंख मारे, बाटा जांदे सिटी मारदे सहित कई गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को खूब नचाया। इससे पहले प्राइम टाइम में मंडी की रेखा चौहान, कौशल्या देवी, शिमला के प्रवेश, मंडी के दिनेश, चौपाल के विरेंद्र, बल्ह के करम सिंह, रोजी शर्मा और रोहडू के राजीव ने गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
आशुतोश रघुवंशी, सुनिधि गौतम, रोहित, अदित्या, दीक्षा, मोहना म्यूजिकल ग्रुप, उमेश ठाकुर, ओम कला मंच, तृशा ठाकुर, सीताराम, अर्जुन गोपाल, प्रिंस, गंगा देई, पंकज, अदिति, कंचन, लाडली फाउंडेशन, चेतना संस्था, लक्ष्मी डांस ग्रुप, रशराज डांस अकादमी, हेरी म्यूजिकल ग्रुप, किशोर कुमार, एम्स के प्रशिक्षु डॉक्टर मुनीश चंदेल ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में प्रस्तुति देते चेतना संस्था बिलासपुर के बच्चे।- फोटो : BILASPUR