{"_id":"69a19bc03dcba5913407c531","slug":"cultural-program-filled-with-joy-and-music-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-154933-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सांस्कृतिक कार्यक्रम उल्लास में गूंजा गीत संगीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सांस्कृतिक कार्यक्रम उल्लास में गूंजा गीत संगीत
Fri, 27 Feb 2026 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में आयोजित सीएससीए के सांस्कृतिक कार्यक्रम उल्लास में उपस्थित विद्यार्थी व अन्य।
बिलासपुर महाविद्यालय में सीएससीए के
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में सत्र 2025-26 के लिए कॉलेज केंद्रीय छात्र परिषद (सीएससीए) का सांस्कृतिक कार्यक्रम उल्लास मनाया गया। मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल रहे और विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय के पीटीए अध्यक्ष नईम मोहम्मद ने शिरकत की।
इस दौरान मुख्यातिथि का कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. प्रेम जीत, विशिष्ट अतिथि का कार्यक्रम के सह-समन्वयक प्रो. रंजीत ने बैज लगाकर स्वागत किया। उसके बाद सीएससीए की प्रेजिडेंट नेहा ठाकुर, सीएससीए वाइस प्रेसिडेंट खुशी, सीएससीए जनरल सेक्रेटरी शुभम कुमार और सीएससीए ज्वाइंट सेक्रेटरी समीर कों भी बेज पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण सीएससीए प्रेजिडेंट नेहा ठाकुर ने दिया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम एकता, रचनात्मकता और प्रतिभा का उत्सव होता है। जब भी कोई विद्यार्थी मंच पर आता है तो उसका आत्मविश्वास ही नहीं बढ़ता अपितु उसका समग्र विकास भी होता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान आंचल ने अभी मुझ में कहीं, प्रिया, महक, हेमलता, शिवानी, प्रियांश, स्नेहा, कुमकुम आदि ने गीत, नृत्य, स्नेहा ने चांदनिया राता रा नजारा और वैष्णवी एवं मुस्कान ने नृत्य प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ. कटवाल ने सभी का आभार जताया। उन्होंने संगीत विभाग के डॉ. मनोहर, डॉ. रवि प्रकाश का भी धन्यवाद किया और संगीत विभाग को 10 हजार रुपये इनाम के तौर पर देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मैं आपसे अपील करता हूं कि महाविद्यालय में शैक्षणिक माहौल बनाए रखें।
उन्होंने इन्क्लूसिव मॉडल पर बात की और कहा कि कुछ लोग इन्क्लूसिव एप्रोच को साथ लेकर आगे नहीं बढ़ते ऐसे लोग देश और समाज के लिए खतरा होते हैं। महाविद्यालय में 11 स्मार्ट क्लास रूम और शुरू किए जा रहे हैं। इसी के साथ यह हिमाचल का पहला ऐसा महाविद्यालय होगा जहां सभी प्राध्यापक स्मार्ट क्लासरूम के द्वारा शिक्षा प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के बहुउद्देशीय भवन का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ नंबर लाना ही नहीं बल्कि समाज को जोडऩा, रिश्तों को बनाए रखना भी है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से कहा कि कठिनाइयों को स्वीकार करें और आगे बढ़ते जाएं, यह सोचकर कि ये दिन भी गुजर जाएंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुरेंद्र, समन्वयक प्रो. प्रेमजीत, सह समन्वयक प्रो. रंजीत, प्रो. सुरजीत, डॉ. रीतु, डॉ. नम्रता, डॉ. सोनिया आदि उपस्थित रहे।