फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   cultural knight

करी लैणी पहाड़ां री सैर... पर झूमे

Tue, 10 May 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
cultural knight
घुमारवीं के मोरसिंघी में सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। मोरसिंघी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकार श्रुति शर्मा और काकू ठाकुर के गीतों पर दर्शक जमकर झूमे। कार्यक्रम में समाजसेवी पुरुषोत्तम शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

लोक गायक श्रुति शर्मा ने आने से उसके आए बाहर..., हाल पूछो दिलों का क्या है सनम..., रेश्मा..., चाहूंगा मैं तुझे शाम सवेरे..., बहारों फूल बरसाओ... आदि गाने गाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। इसके बाद लोक गायक काकू राम ठाकुर जैसे ही स्टेज पर आए तालियों से पंडाल गूंज गया। उन्होंने बड़ी दूर से आया हूं प्यार का तोहफा लाया हूं..., भेड़ां तेरियां ओ नीलमा..., करी लैणी पहाड़ां री सैर..., नीलमा मारे पहाड़ां दा दिल शिमला..., हो तू मोहि अछरी ये..., लछी-लछी लोग गलांदे, लछी मेरा नाम सजना... आदि गाने पेश किए।
विज्ञापन

मेले के अंतिम दिन कबड्डी प्रतियोगिता करवाई गई। मंडी और कजैल की टीमों के बीच फाइनल मैच खेला गया। इसमें मंडी की टीम विजेता रही। विजेता टीम को ट्रॉफी व 7100 रुपये और उपविजेता कजैल को 5100 रुपये और ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मोरसिंघी पंचायत प्रधान अमर सिंह धीमान, उपप्रधान अनिल कुमार, कुठेड़ा पंचायत प्रधान ज्योति प्रकाश, मेला कमेटी प्रधान राहुल चौहान, रमेश गर्ग, भगतराम, केआर रतन, जगदीश ठाकुर, सहजाद, प्रकाश चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed