फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   csd canteen give relief to ex-service man

2800 सैनिकों और उनके परिवारों को मिलेगा सीएसडी कैंटीन का लाभ

Tue, 19 May 2020 08:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
csd canteen give relief  to ex-service man
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के सेवारत और सेवानिवृत्त सैनिकों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से झंडूता में सीएसडी कैंटीन की स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए विधायक जीत राम कटवाल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व एवं वर्तमान सैनिकों और उनके परिवारों ने झंडूता में सीएसडी कैंटीन खोलने की मांग उठाई थी। सैनिकों की इस मांग को उन्होंने प्रमुखता से रक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया। जिसे उन्होंने शीघ्रता के साथ से पूरा कर दिया। झंडूता में सीएसडी कैंटीन खुलने से विधानसभा क्षेत्र के लगभग 2800 सैनिकों तथा उनके परिजनों को फायदा होगा। इससे विधानसभा क्षेत्र की 39 पंचायतों तथा कोटधार की पिछड़ी पंचायतों के सैनिकों और सैनिकों की विधवाओं को लाभ होगा। कैंटीन के खुल जाने से सैनिकों के धन तथा समय की भी बचत होगी। उन्हें एक छत के नीचे कैंटीन की सभी सुविधाएं प्राप्त होंगी तथा साथ में उपमंडल स्तर के अन्य कार्यालयों के भी काम निपटा सकते हैं। उनका एक ही लक्ष्य है कि लोगों को उपमंडल स्तर पर सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान हों। झंडूता में सीएसडी कैंटीन खोलने की स्वीकृति प्रदान करने के लिए विधानसभा क्षेत्र झंडूता के सैनिकों, सेवानिवृत्त सैनिकों तथा उनके परिजनों, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह चंदेल, मंडल महामंत्री दिनेश चंदेल, उपाध्यक्ष भाजपा राकेश चंदेल, बेहना ब्राह्मण से कैप्टन हरबंस भभोरिया, झंडूता से कैप्टन रणजीत चंदेल, रत्न सिंह ठाकुर, बलबीर सिंह, ज्ञान कपिल, अनंत राम कपिल, राम लाल, महेंद्र कपिल, रमेश चंद, कलोल से कैप्टन किशोरी लाल, थुराण से सूबेदार राम कृष्ण, रोहल से सूबेदार रमेश कटवाल ने विधायक जीत राम कटवाल का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed