{"_id":"62eeaa25dc9dfc26a47d8b36","slug":"crowd-of-devotees-gathered-in-the-last-nayana-devi-temple-of-shravan-ashtami-fair-bilaspur-news-sml4176329117","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावण अष्टमी मेले के अतिम दिन 35,700 श्रद्धालुओं ने किए मां नयनादेवी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावण अष्टमी मेले के अतिम दिन 35,700 श्रद्धालुओं ने किए मां नयनादेवी के दर्शन
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले के नौंवे दिन माथा टेकने के लिए कतारों में खड़े श्र?
- फोटो : BILASPUR
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में श्रावण अष्टमी मेले के अंतिम दिन भारी तादाद में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे। सुबह से शाम तक श्रद्धालु मां के दर्शनों के लिए कतारों में खड़े रहे।
शनिवार को 35,700 श्रद्धालुओं ने मां नयन ादेवी के दर्शन किए। इसके अलावा श्री नयना देवी स्थित सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी माता के दर्शन किए और सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर न्यास को मेले के आठवें दिन 16,81,751 रुपये नकद, 23 ग्राम सोना और 5.2 किलोग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए।
मां के दरबार में पहुंचे जल शक्ति विभाग श्री नयना देवी जी के सहायक अभियंता नीरज गुप्ता ने बताया कि मेले के दौरान पेयजल की आपूर्ति पूरी तरह से सुचारु रही है। प्रतिदिन माता के दरबार में 10 लाख लीटर पानी मुहैया करवाया गया। इस बार मेले के दौरान दो स्कीमों से पानी उठाया गया। उधर, मंदिर न्यास के अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि कर्तव्य और श्रद्धा की भावना और आपसी सामंजस्य और बेहतरीन तालमेल के साथ श्री नयना देवी जी में श्रावण अष्टमी मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। श्रावण अष्टमी मेले में जिला भर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और विभिन्न राज्यों की लंगर समितियों ने सभी श्रद्धालुओं की सुख, सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य का अत्यंत बेहतर ढंग से ध्यान रखा जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं । उन्होंने बताया कि श्रावण अष्टमी मेले के दौरान देश और प्रदेश से लगभग चार लाख श्रद्धालुओं ने माता जी का आशीर्वाद लिया।