{"_id":"1261cafdbe33e394a18a9ba39ca01017","slug":"voter-died-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट डालने जा रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वोट डालने जा रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)
Updated Fri, 01 Jan 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ जा रहे एक बुजुर्ग मतदाता को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे यह घटना बरठीं बाजार के मुख्य चौक पर हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
नए साल के पहल ही दिन बरठीं क्षेत्र में मतदान करने जा रहे एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत पंचायत के लुहारवीं गांव का 67 वर्षीय ब्रह्मदेव मतदान करने के लिए पंचायत घर को जा रहा था। लेकिन, बरठीं चौक पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय बाजार के व्यापारी उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरठीं लेे गए। जहां पर उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही शाहतलाई थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। डीएसपी अंजनी जसवाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चालक अभी फरार है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन