{"_id":"592c6b944f1c1bdf15bdb880","slug":"volvo-accident-in-bilaspur-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोल्वो बस पहाड़ी से टकराई, एक यात्री घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वोल्वो बस पहाड़ी से टकराई, एक यात्री घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Tue, 30 May 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
accident shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला के दो अलग-अलग स्थानों में हुए सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं। इसमें से एक की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जबकि एक शख्स का उपचार बिलासपुर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पहला हादसा उस समय हुआ जब बिलासपुर शहर के पास वोल्वो पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में एक यात्री मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। घायल की पहचान मुकेश कुमार (47) निवासी चंडीगढ़ सेक्टर-25 के रूप में हुई है। बस हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
वहीं दूसरा हादसा चांदपुर पुल पर पेश आया। यहां एक कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार को चोटें आई हैं। घायल को बिलासपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
हादसे में युवक की एक टांग टूट गई है। मगर जिला अस्पताल में ओर्थो का डॉक्टर न होने से उसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। घायल युवक की पहचान मुकेश कुमार (22) पुत्र श्याम सिंह, निवासी भदरौण बिलासपुर के रूप में हुई है।
हादसे का पता चलते ही परिवार के सदस्य भी अस्पताल पहुंच गए थे। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ का कहना है कि दो सड़क हादसों में दो लोग घायल हुए है। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।