फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   truck crushed child, death.

तेजरफ्तार ट्रक ने बच्चे को कुचला, मौत

Fri, 12 Feb 2016 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर)। Updated Fri, 12 Feb 2016 05:41 PM IST
विज्ञापन
truck crushed child, death.

शिमला-हमीरपुर सड़क पर शुक्रवार सुबह एक तेजरफ्तार ट्रक ने स्कूल जा रहे पांच वर्षीय बच्चे को बुरी तरह से कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में केजी कक्षा के छात्र सूर्यांश की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना से इलाके में मातम छा गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मामला शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे का है जब जुखाला क्षेत्र के तहत आने वाले कोटलू गांव में केजी कक्षा के पांच वर्षीय बच्चे को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह कोटलू गांव की नीना अपने बेटे सूर्यांश (पांच वर्ष) और बेटी अदिति को स्कूल छोड़ने जा रही थी।

कोटलू में शिव मंदिर के समीप एनएच किनारे वह स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान ब्रह्मपुखर की ओर से तेज रफ्तार ट्रक आया और सड़क के किनारे खड़े सूर्यांश को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी खतरनाक थी कि सूर्यांश के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। इससे मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही नम्होल चौकी से पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।


पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जनपद बिलासपुर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो दिन पहले ही स्वारघाट में दो ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत हो गई थी। अब सड़क किनारे मासूम की दर्दनाक मौसम ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed