फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   truck accident one died.

कल्लर में ट्रक लुढ़का, चालक की मौत

Wed, 02 Dec 2015 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Wed, 02 Dec 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
truck accident one died.

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर बिलासपुर शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर कल्लर के समीप बुधवार सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

विज्ञापन


हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय मनोज कुमार निवासी बटवाड़ा जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब चार बजे चंडीगढ़ की ओर जा रहा एक ट्रक कल्लर के समीप सड़क से नीचे लुढ़कने से 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

इससे ट्रक चालक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने ट्रक के लुढ़कने की आवाज सुनी तो इसकी सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटना में घायल परिचालक मुकेश निवासी बटवाड़ा जिला मंडी को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि मृतक मनोज को घटना स्थल से बाहर निकालने में पुलिस टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। परिचालक मुकेश अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed