{"_id":"2e15e2fd1693b4a423bf4aef4e1393a9","slug":"theft-case-in-bilaspur-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे में सेंध, नकदी के साथ बर्तन भी ले गए चोर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाबे में सेंध, नकदी के साथ बर्तन भी ले गए चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोखर (बिलासपुर)।
Updated Wed, 18 Nov 2015 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बिलासपुर की पंचायत सोलधा के गांव मेंश में चोरों ने मंगलवार रात ढाबे का ताला तोड़कर नगदी, बर्तन और सिलेंडरों सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
ढाबे से चोर एक ट्रंक में रखी पांच हजार रुपये की नगदी, 10-10 लीटर के दो कुक्कर, चार पतीले, गैस चूल्हा, दो चावल तथा एक आटे की बोरी चुराकर ले गए। हैरानी इस बात की है कि चोर ढाबे से 25 थालियां, 25 गिलास और चम्मच भी ले उड़े। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात मेंश गांव में चोरों ने एक ढाबे को अपना निशाना बनाया। ढाबा मालिक प्रकाश चंद जब बुधवार सुबह करीब छह बजे जब ढाबे पर पहुंचा, तो ताले टूटे देख उसके होश फाख्ता हो गए। जब अंदर जाकर देखा, तो पूरा का पूरा ढाबा खाली था।
विज्ञापन
इसके बाद प्रकाश चंद ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्यों को एकत्रित करके जांच शुरू कर दी है।
ढाबा मालिक प्रकाश चंद ने मंगलवार रात लगभग 11 बजे ढाबा बंद करके घर चला गया। इसके बाद चोरों ने ढाबे का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने ढाबे में रखे बर्तन, सिलेंडर और नगदी पर हाथ साफ कर लिया।
नहीं थम रहा चोरियों का सिलसिला
बिलासपुर जिला में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिलासपुर शहर में हुई चोरियों की गुत्थी भी अभी सुलझी नहीं है कि अब सोलधा पंचायत के गांव मेंश में चोरों ने एक ढाबे को निशाना इससे पहले चोर शहर के चंगर सेक्टर में सरकारी आवासों सहित कई घरों में सेंधमारी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
चोरों के मंसूबे इतने बढ़ चुके हैं कि दिन दहाड़े की घरों को निशाना बनाकर लाखों के गहनों और नकदी पर हाथ साफ किया जा रहा है।