फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   suicide news.

पंखे पर फंदे से झूल गई युवती

Sun, 03 Jan 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)। Updated Sun, 03 Jan 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
suicide news.

थाना बरमाणा के अंतर्गत एक युवती के आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार अपने जीजा के यहां आई झारखंड की युवती ने शनिवार दोपहर अपने कमरे के पंखे से झूलकर जीवन लीला समाप्त कर दी।

विज्ञापन


आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड की एक युवती छह महीने पहले ही बरमाणा में रह रहे अपने जीजा के पास आई थी। इसी महीने उसका वापस जाने का भी टिकट बुक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह यहां ब्यूटी पार्लर का काम सीख रही थी। शनिवार दोपहर बाद वह अपने कमरे में गई और दरवाजा बंद कर दुपट्टे से पंखे पर फंदा लगा लिया। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खोला तो इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी।


बरमाणा थाना से पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा और छानबीन आरंभ कर दी। युवती ने इतना कठोर कदम क्यों उठाया इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed