{"_id":"5885f8364f1c1b224ccf3bc4","slug":"sanor-villagers-in-fear-of-leopard","type":"story","status":"publish","title_hn":"सन्नौर गांव में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में खौफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सन्नौर गांव में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में खौफ
ब्यूरो/ अमर उजाला,घुमारवीं (बिलासपुर)।
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
गुलदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल घुमारवीं के लोग तेंदुए का आतंक सहमे हुए हैं। स्थानीय प्रशासन तेंदुओं को पकड़ने के लिए समय-समय पर अभियान चलाए जा रहे है। इसके बावजूद भी तेंदुए दिन-दहाड़े गांव में घूमते हुए देखते जा सकते हैं।
विज्ञापन
सोमवार को सन्नौर गांव के बाशिंदों ने गांव के समीप एक पेड़ पर तेंदुए को चढ़ा हुआ देखा। इससे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण अब बच्चों को स्कूल भेजने से भी कतराने लगे हैं।
विज्ञापन
पंचायत सदस्य सदाराम, देवीराम, रामपाल, भागाराम, राजेश कुमार, बलवीर सिंह, दीपक शर्मा, राजकुमार, गोपी राम शर्मा, हेमराज और रविंद्र कुमार ने बताया कि जिस जगह तेंदुए को देखा गया उसी स्थान से इस गांव के करीब 50 परिवार पीने के लिए पानी लाते हैं। ऐसे में ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तेंदुआ पहले भी इसी गांव में आवारा कुत्तों और एक पालतू कुत्ते को अपना शिकार बना चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए के आतंक से निजात दिलवाने के लिए वह पंचायत से भी गुहार लगा चुके है।
पंचायत प्रधान फटोह प्रधान कुलजीत ठाकुर ने बताया कि सन्नौर गांव के लोगों ने तेंदुए के गांव में खौफ के बारे में बताया है। इस बारे वन विभाग और प्रशासन से मांग की गई है, कि ग्रामीणों को तेंदुए के आतंक से निजात दिलवाई जाए। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया कि वह अकेले कहीं न जाए।