{"_id":"e09c30e3c85d10c3ad179cff65b5806e","slug":"police-beat-person-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले गुंडो ने पीटा, फिर पुलिस ने बेरहमी से पिटाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले गुंडो ने पीटा, फिर पुलिस ने बेरहमी से पिटाई
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Mon, 16 Nov 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नसवाल गांव में रहने वाले रछपाल सिंह ने पुलिस पर बेरहमी से मारपीट का आरोप लगाया है। जम्मू-कश्मीर के तहसील रैसी गांव विजयपुर के रछपाल सिंह का आरोप है कि पहले तो उसके घर में घुसकर उसके पिता और परिवार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और जब उसने पुलिस को बुलाया तो उसे और उसकी पत्नी को थाने में ले जोकर बेवजह बेरहमी से पीटा गया।
विज्ञापन
इस संबंध में रछपाल ने डीसी बिलासपुर मानसी सहाय ठाकुर को सोमवार को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। उपायुक्त ने इस संदर्भ में पुलिस अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
शिकायत में रछपाल ने बताया कि गत 12 नवंबर की शाम को वह अपने परिवार के साथ नसवाल गांव में किराए के कमरे में मौजूद था। अचानक करीब साढ़े 7 बजे कुछ लोग उसके कमरे में दाखिल हुए और उसके पिता नसीब सिंह को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बीच-बचाव करने आए उन लोगों ने उसे, उसकी बहन और पत्नी को भी लात, घूंसों और डंडों से पीटा। इस दौरान उसके भाई ने मामले की जानकारी फोन पर पुलिस को दी। पुलिस की गाड़ी को देख कर पिटाई करने वाले सभी लोग धमकियां देते हुए मौके पर से फरार हो गए।
पुलिस घायल नसीब सिंह को एंबुलेंस में अस्पताल ले गई और रछपाल और उसकी पत्नी को पुलिस गाड़ी में डालकर घुमारवीं थाना ले गई। जहां पर उसकी पिटाई की और उसकी पत्नी को भी कुछ पुलिस वालों ने दबोच लिया। पत्नी उसे छोड़ने की गुहार लगा रही थी। लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी।
रछपाल ने जिलाधीश को यह भी बताया कि इसके बाद पुलिस वाले उसे लेकर अस्पताल गए और वहां उसकी मरहमपट्टी करवाकर बिना मेडिकल करवाए छोड़ दिया। उधर, घुमारवीं से उसके पिता को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस सारे प्रकरण से पूरा परिवार सहमा हुआ है।
रछपाल सिंह ने उपायुक्त से गुहार लगाई कि उनके परिवार पर जानलेवा हमला करने वाले सभी व्यक्तियों, पुलिस वालों और उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने वाले सभी पुलिस वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। डीएसपी घुमारवीं अंजनी जसवाल ने बताया कि अभी तक उनके पास ऐसा कोई मामला नहीं आया है। यदि कोई ऐसा मामला है, तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर ने बताया कि इस मामले में एएसपी और डीएसपी घुमारवीं को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। मामले की निष्पक्षता से जांच की जाएगी।